फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खरवाड़ बाजार में बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, आधे घंटे जाम

Fri, 13 Nov 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के खरवाड़ बाजार में बेतरतीब पार्किंग से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। यहां रोजाना वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार दोपहर भी बाजार में लंबा जाम लग गया, जिसमें करीब आधे घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
पट्टा-भोरंज मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में खरवाड़ बाजार में लगने वाला जाम पूरे मार्ग की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। वाहन चालकों राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार, पम्मी कुमार और संजय कुमार ने पुलिस प्रशासन से बाजार में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करने और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाम में एंबुलेंस या मरीजों को ले जाने वाले वाहन फंसने से गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें