फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हनुमान ने क्षण भर में जला दी सोने की लंका

Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बड़ा में रामलीला मंचन के छठे दिन हनुमान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर सीता माता की खोज करने के लिए लंका में पहुंचते हैं। वहां वह अशोक वाटिका में सीता के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पहले तो सीता ने उन्हें रावण समझा, लेकिन जब उन्होंने श्रीराम की दी हुई निशानी दिखाई तो सीता के मन की शंका दूर हो गई। हनुमान को भूख सता रही थी, तो वह अशोक वाटिका में फल खाने लगते हैं। यह देखकर बागवान उनके साथ भिड़ गए। हनुमान ने सभी को यमलोक पहुंचा दिया।

इसके बाद मेघनाद ने हनुमान को बंधक बनाकर रावण दरबार में पेश किया। रावण ने हनुमान को मारने के लिए तलवार उठाई, परंतु उनके भाई विभीषण ने हनुमान की जान बचाई और कहा कि यह दूत बनकर आया है, इसलिए इसकी पूंछ जला दी जाए। हनुमान की पूंछ को आग लगाई जाती है, जिस पर हनुमान ने सोने की लंका को क्षणभर में जला डाला।
विज्ञापन

रामलीला क्लब के निर्देशक पंडित राजीव शर्मा ने बताया कि रामलीला में विभिन्न कलाकारों ने अपने-अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया। आज भी बड़ा क्षेत्र में रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें