सीनियर सीटिजन काउंसिल हमीरपुर की ओर से सौंपे गए राहत राशि के चेक के साथ प्रभावित संस्था के कार्
हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर ने आपदा में अपने मकान गंवा चुके सात परिवारों को लाखों की राहत राशि बांटी है। आपदा प्रभावित सात परिवारों को मंगलवार को 50-50 रुपये के चेक प्रदान किए गए।
इससे पहले भी सीनियर सिटीजन काउंसिल 30 लाख से अधिक की राशि का वितरण कर चुकी है। अब तक आपदा प्रभावितों को 35 लाख की राशि दी जा चुकी है। मंगलवार के दिन सात परिवारों को राहत राशि प्राप्त करने के लिए हमीरपुर में बुलाया गया था। काउंसिल ने अपने कार्यालय में इनको राहत राशि के चेक सौंपे हैं।
भारी बरसात के कारण हमीरपुर में कई परिवारों के मकान गिर गए थे। परिवारों को आपदा की वजह से हुए नुकसान को देखते हुए सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर ने इनकी मदद करने का फैसला लिया। इसी कड़ी में मंगलवार को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए गए।
सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के अध्यक्ष विजय पुरी ने बताया कि मंगलवार के दिन आपदा प्रभावित सात परिवारों को साढ़े तीन लाख की सहायता राशि दी गई है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, सचिव कुलदीप कमल, सलाहकार भगवान दास शास्त्री, श्रीधर गुलजार, सुरेश शर्मा, दीप चंद शर्मा तथा हेमराज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।