फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस के बन्न गांव में नकदी और गहनों पर हाथ साफ

विज्ञापन
बन्न गांव में हुई चोरी की छानबीन के दौरान जांच करते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत रंगस के गांव बन्न में एक घर से नकदी और गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर उनके ही एक रिश्तेदार युवक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नादौन की अगुवाई में एक टीम रविवार को मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

शनिवार को फतेह मोहम्मद पुत्र छैल दीन निवासी गांव बन्न के घर पर चोरी हुई है। पुलिस को चोरी की सूचना फतेह मोहम्मद की पत्नी मुमताज ने दी। मुमताज ने कहा कि उसके पति फतेह मोहम्मद विदेश में नौकरी करते हैं। वह घर पर नहीं थे। शुक्रवार को उनके घर एक रिश्तेदार आया था और शनिवार को ही वह उनके घर से वापस गया है। शनिवार शाम जब मुमताज के बेटे जावेद ने अपनी मां से फीस के लिए रखे पैसे मांगे तो मुमताज पैसे लाने कमरे में गई। जैसे ही अलमारी खोली तो वहां रखे पांच हजार रुपये गायब थे।
उसके बाद उसी लॉकर में गहनों के रखे बैग को भी जांचा तो उसमें भी महज गहनों की ही डिब्बियां थीं व गहने गायब थे। इस दौरान पांच हजार रुपये कैश और लगभग 90 हजार रुपये के गहने चुराए गए हैं। मुमताज ने रविवार सुबह पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है और उक्त रिश्तेदार पर शक जताया है। थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर रिश्तेदार युवक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। रविवार को वह स्वयं भी मौके पर गए और छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें