फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ओपन चेस शतरंज प्रतियोगिता में हमीरपुर का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कांगड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन चेस शतरंज प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन तीन और चार जनवरी को किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले से 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह सोहारू ने कहा कि प्रतियोगिता में पलक ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जबकि अतिक्ष ठाकुर ने ओवरआल दूसरा स्थान किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शिवाली ठाकुर ने अंडर-नौ वर्ग में तीसरा, अयान जमवाल ने दूसरा, आर्निका ठाकुर ने अंडर-13 वर्ग में पहला, सनिग्धा शर्मा ने अंडर-15 वर्ग में तीसरा, दुष्यंत सिंह ने 1400-1600 रेटिंग वर्ग में चौथा और विपिन कुमार ने 1600 -1800 रेटिंग वर्ग में छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें