फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर ने राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पांच कांस्य और एक रजत पदक जीता

विज्ञापन
राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में कांस्य व रजत पदक विजेता खिलाडियों का भोरंज महाविद्यालय में हा
विज्ञापन
भोरंज महाविद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों का पदक जीतने पर किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। मंडी जिले के माता भद्रकाली मंदिर भराड़ी में हुई 21वीं राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के प्रतिभागियों ने पहली बार सांसू और तालू स्पर्धा में छह पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिला वुशू खेल संघ के महासचिव एवं राजकीय महाविद्यालय भोरंज में शारीरिक शिक्षा विभाग के वीरेंद्र कुमार ने बताया सांसू स्पर्धा में हमीरपुर जिला के टीम के कप्तान कंचन थापर ने 75 किलोग्राम भार में कांस्य पदक, अमन वर्मा ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, तन्मय शर्मा ने 90 किलोग्राम भार से अधिक मुकाबले में रजत पदक, अनमोल ने 60 किलोग्राम भार में कांस्य पदक, सौरभ शर्मा व रोहित शर्मा भी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। इसी तरह तालू स्पर्धा में रणवीर सिंह, नितिन कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। राजकीय महाविद्यालय भोरंज पहुंचने पर मंगलवार को प्राचार्य विजय ठाकुर, उपप्राचार्य कुलजीत, प्रो. महेंद्र गुलेरिया, प्रो. प्रिंस ठाकुर ने खिलाड़ियों को हार पहना कर भव्य स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में एक साथ छह मेडल जीते हैं। उधर, जिला हमीरपुर वुशू खेल संघ के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, चेयरमैन राकेश चंद्र व कोषाध्यक्ष रसील ठाकुर ने भी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें