फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सब जूनियर में हमीरपुर और सीनियर वर्ग में मंडी विजेता

Mon, 15 Dec 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मंडी की टीम बनी विजेता। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। 21वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग की नेटबाल प्रतियोगिता देहरा सीडलिंग पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर जिला के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में आठ जिलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में हमीरपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और कांगड़ा जिला तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में हमीरपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और कुल्लू जिला की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में लड़कों में मंडी प्रथम, हमीरपुर द्वितीय और बिलासुपर जिला की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में हमीरपुर प्रथम, कांगड़ा द्वितीय और बिलासुपर तीसरे स्थान पर रहा।
सीनियर वर्ग में लड़कों के मुकाबले में मंडी प्रथम, हमीरपुर द्वितीय और ऊना जिला की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में मंडी प्रथम, हमीरपुर द्वितीय और ऊना जिला की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का समापन अखिल भारतीय नेटबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव अशोक आनंद ने किया। उन्होंने बताया कि अब नेटबाल खेल को प्रदेश सरकार ने खेल कोटे में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि नेटबाल खेल में परिपक्व बनने के लिए लगातार अभ्यास करें। पहले तीन स्थान पर रही टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन अजय शर्मा, संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें