फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के व्यापारियों को नहीं मिल पाए पहचान पत्र

Fri, 23 Jan 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों को पहचान पत्र देने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। व्यापार मंडल हमीरपुर की ओर से चुनावों के बाद सभी व्यापारियों को पहचान पत्र प्रदान किए जाने हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाए जा सके हैं। ऐसे में व्यापारियों को अपने पहचान पत्र के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। व्यापार मंडल के चुनावों के बाद व्यापार मंडल ने शीघ्र ही बैठक आयोजित कर व्यापारियों के पंजीकरण और उन्हें पहचान पत्र प्रदान करने की बात कही थी। मगर अभी तक न तो व्यापारियों का पंजीकरण शुरू हो पाया है और न ही व्यापारियों को पहचान पत्र मिल पाए हैं।
व्यापारियों को पहचान पत्र देने का उद्देश्य हमीरपुर के वास्तविक व्यापारियों की सही संख्या का पता लगाना था। इसमें प्रत्येक व्यापारी को पहचान पत्र प्रदान किए जाने थे। इससे व्यापार मंडल के चुनावों के समय मतदाता व्यापारियों की संख्या भी स्पष्ट हो जानी थी। मगर अभी तक व्यापारियों के पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू न होने के कारण व्यापारियों को पहचान पत्र प्रदान करने की योजना अधर में ही लटकी हुई है।
विज्ञापन


कोट :

व्यापारियों के पंजीकरण के लिए अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। पंजीकरण के बाद ही व्यापारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। मैं आज कार्यक्षेत्र से बाहर हूं। शीघ्र ही व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी तथा पंजीकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। -सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें