फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यापार मंडल हमीरपुर नहीं शुरू कर पाया ऑनलाइन ट्रेडिंग

Sun, 05 Apr 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोगों को घर-द्वार पर उत्पाद पहुंचाने वाले ऑनलाइन प्लेटफार्म की तर्ज पर हमीरपुर में कारोबार को ऑनलाइन करने को लेकर व्यापार मंडल हमीरपुर की कवायद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कारोबार की मार झेल रहे व्यापार को नई दिशा देने के लिए व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारियों ने धर्मशाला की तर्ज पर हमीरपुर में ऑनलाइन वेबसाइट बनाने की योजना तैयार की थी।
ऑनलाइन कारोबार की मार से उभरने के लिए व्यापार मंडल ने वेबसाइट का निर्माण कर कारोबार को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया था। इसमें उन्हाेंने धर्मशाला की तर्ज पर ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करनी थी, लेकिन यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि हमीरपुर में करीब 1500 से अधिक कारोबारी हैं। दुकानदार इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडिमेड सहित अन्य कारोबार कर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। ऐसे में सभी कारोबारियों को वेबसाइट पर दर्ज करना था।
वहीं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मानें तो वेबसाइट का निर्माण करने के अलावा इसे संचालित करने में प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च होना था, क्योंकि इसे सुचारू रूप से अपडेट करना होगा, लेकिन व्यापारियों की अधिक रुचि न होने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें