मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एचपीवी का टीका लगवाने के बाद आराम करतीं लड़कियां। स्रोत : जनसंपर्क विभा
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिले के 32 कोल्ड चेन पाॅइंट्स पर किशोरियों को टीके लगाए गए।
खंड बड़सर में 36, भोरंज में 37, गलोड़ में 20, नादौन में 45, टौणी देवी में 17, सुजानपुर में 36 तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चार किशोरियों का टीकाकरण किया गया। शनिवार को हमीरपुर जिले में कुल 195 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
रविवार को भी कोल्ड चेन पाॅइंट्स पर किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। 29 मार्च को शुरू अभियान में कुल 206 लड़कियों का टीकाकरण किया गया था। जिले हमीरपुर में अभी तक 401 लड़कियों की एचपीवी वैक्सीनेशन हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि सरकार 14-15 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका बिलकुल मुफ्त लगा रही है। प्राइवेट अस्पतालों में एचपीवी का टीका आम तौर पर दस हजार रुपये से भी अधिक कीमत पर उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार लड़कियों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका मुफ्त लगा रही है। महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।