फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में हमीरपुर का रहा दबदबा

Sat, 10 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर जीता। - फोटो : file photo
विज्ञापन
उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में पहली स्टूडेंट ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बास्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। इसमें नौ जिलों के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बास्केटबाल में अंडर-14 का फाइनल मैच हमीरपुर और मंडी के बीच खेला गया। इसमें हमीरपुर विजेता और मंडी उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग का फाइनल मुकाबला हमीरपुर और बिलासपुर के बीच खेल गया। इसमें हमीरपुर विजेता और बिलासपुर उप विजेता रहा।

अंडर-25 वर्ग का फाइनल मुकाबला हमीरपुर और मंडी के बीच खेला गया। इसमें हमीरपुर विजेता और मंडी उपविजेता रहा है। कबड्डी के अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में मंडी विजेता और बिलासपुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन


अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में मंडी विजेता और बिलासपुर उपविजेता रहा। कार्यक्रम के आखिर में मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर महारानी लक्ष्मी कॉलेज के एमडी वीरेंद्र चौधरी, खेल संघ के चेयरमैन एचसी पठानिया, महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष दीनानाथ, सहसचिव अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें