फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरसवीं संपर्क सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Fri, 09 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनिवि बड़सर के तहत बिरसवीं संपर्क सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। विभाग के ठेकेदार ने नालियों के निर्माण में क्रशर की बजरी के बजाय खड्ड की बजरी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


पंचायत उपप्रधान की शिकायत पर कनिष्ठ अभियंता ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। बिरसवीं सड़क मार्ग में नाले के पास निकासी प्रबंध के लिए लगभग 50 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है।

बल्याह पंचायत के उपप्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने नालियों के निर्माण में घटिया प्रयोग करने की सूचना दी। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर बताया कि नालियों के निर्माण में क्रशर बजरी के बजाय खड्ड की घटिया बजरी का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उपप्रधान ने संबंधित जेई को फोन पर शिकायत की। जेई ने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर कार्य रुकवाया। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायत मिलने पर कर्मचारियों को भेज कर कार्य रुकवा दिया था।

इस मौके का स्वयं भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को टेंडर नियमों में अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें