फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सीएफएल बल्ब हटाकर लगेंगे एलईडी

Sun, 12 Jun 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
led bulb - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर की स्ट्रीट लाइटों से सीएफएल बल्ब हटाकर जल्द ही एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। खराब बल्बों को बदलने के लिए खरीदे नए सीएफएल बल्बों को भी जल्द ही संबंधित कंपनी को वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन बल्बों की जगह नप एलईडी बल्ब खरीदेगी। एलईडी बल्ब उसी कंपनी के खरीदे जाएंगे, जो कम से कम दो साल की वारंटी दे। जिला हमीरपुर में कुल 11 वार्डों में ढाई हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें हैं।

कुछेक स्ट्रीट लाइटों पर ट्यूब लाइटें लगाई गई हैं जबकि अधिकतर स्ट्रीट लाइटों पर सीएफएल बल्ब हैं। बीते एक साल में सीएफएल बल्बों पर नप लाखों रुपये खर्च कर चुकी है। इसका मुख्य कारण सीएफएल बल्बों का एक से दो सप्ताह के भीतर खराब होना है।
विज्ञापन


नप नुमाइंदों ने मासिक बैठक में माना कि सीएफएल बल्ब 10 दिन में खराब हो रहे हैं। उस पर सीएफएल बल्ब की कंपनी कोई वारंटी भी नहीं दे रही। ऐसे में नप नुमाइंदों ने सर्वसम्मति से सभी स्ट्रीट लाइटों से सीएफएल बल्ब हटाकर नए एलईडी बल्ब लगाने का निर्णय लिया है।

एलईडी बल्ब उसी कंपनी से खरीदे जाएंगे, जो बल्ब की कम से कम दो साल की वारंटी देगी। खरीद के समय बल्बों पर खरीद तारीख डाली जाएगी। खरीद के दो साल के भीतर बल्ब खराब होने पर इसे कंपनी को वापस किया जाएगा और इसे रिपेयर करवाया जाएगा।
विज्ञापन


एलईडी बल्बों की खरीद प्रस्ताव को जनरल हाउस में प्रस्ताव पास कर लिया है। जल्द ही सीएफएल बल्बों को हटाकर नए एलईडी बल्ब लगा दिए जाएंगे।
- दीप कुमार बजाज, उपाध्यक्ष, नप हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें