जिला में रविवार को एचआरटीसी परिचालक के 500 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली गई। इसमें हमीरपुर के 2200 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। लड़कियों ने भी परिचालक की लिखित परीक्षा में दी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक हुई। एचआरटीसी प्रबंधन ने परिचालक की लिखित परीक्षा ली।
परीक्षा रावमापा हमीरपुर बाल, रावमापा कन्या हमीरपुर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन, डिग्री कॉलेज हमीरपुर, बहुतकनीकी कॉलेज बडू़, आईटीआई रैल, डिग्री कॉलेज नादौन, डाइट गौना करौर में ली गई। सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों में युवा जुटना शुरू हो गए थे।