फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ठमाणी में दूध की सप्लाई के लिए जा रहे पिकअप और ट्रक की टक्कर, एक युवक की मौत दो घायल

Wed, 22 Apr 2026 02:13 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

जिला हमीरपुर के सौर के समीप ठमाणी में पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मटौर-शिमला मार्ग पर सौर के समीप ठमाणी में दूध की सप्लाई के लिए जा रहे पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मंगलवार रात करीब एक बजे हादसा हुआ। गाड़ियों की टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए तथा तीनों युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धनवीं गांव का शौर्य पटियाल व लवेश पटियाल पुत्र मेहर चंद और रोहित पुत्र स्वर्गीय सुरजीत सिंह  पिकअप में दूध की सप्लाई लाने के लिए घर से बामटा जिला बिलासपुर की ओर जा रहे थे। पिकअप को लवेश पटियाल चला रहा था। रात को करीब 12:50 बजे भोटा चौक से आगे पहुंचा तो आगे एक ट्रक चला हुआ था। चालक लवेश ने सौर के पास जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो सामने से बिलासपुर की तरफ से गाड़ी आ गई।

इस दौरान चालक लवेश ने दूसरी गाड़ी से बचने के लिए गाड़ी को दूसरी साइड किया तो पिकअप आगे चल रही गाड़ी के साथ टकरा गई। इस टक्कर में रोहित, शौर्य तथा लवेश को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई है तथा शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें