फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उखली में एंबुलेंस में करवाया महिला का प्रसव

Wed, 22 Apr 2026 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए वरदान साबित हुई है। इसका ताजा उदाहरण उखली का है। यहां गर्भवती महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव करवाया गया है। रविवार रात 11:59 मिनट पर गांव उखली से कॉल आई कि सीमा देवी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई है। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस में ईएमटी सुशील और चालक अनिल कुमार रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने महिला के वीटल चेक किए तो वह ठीक नहीं थे। सुशील ने चिकित्सकों से संपर्क किया और उसके बाद एंबुलेंस में ही प्रसव करवाना का निर्णय लिया। अब जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्हें आगामी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें