फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री सुक्खू पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआईआर दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 10:43 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

हमीरपुर में महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी और मॉर्फ फोटो साझा करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी और मुख्यमंत्री का मॉर्फ (छेड़छाड़ कर बनाया गया) फोटो पोस्ट करने के मामले में हमीरपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान में जुटी है। सांविधानिक पद पर यह टिप्पणी की गई है। ऐसे में मानहानि का आरोप भी सोशल मीडिया यूजर पर लगा है।

विज्ञापन

यूजर की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की दो दिन पहले की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए मुख्यमंत्री का मॉर्फ फोटो साझा किया और कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के हमीरपुर जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने सदर थाना हमीरपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोशल मीडिया कमेंट और उससे जुड़े अकाउंट की तकनीकी जांच कर रही है। साथ ही टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी तथा मुख्यमंत्री का मॉर्फ फोटो पोस्ट में कमेंट किए जाने संबंधी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें