हमीरपुर बाजार में जगन्नाथ यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में मंगलवार को भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया। जिसमें सैक ड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर से यह भव्य यात्रा शुरू की गई। जोकि भोटा चौक से होते हुए नादौन चौक, गांधी चौक, सब्जी मंडी, पक्का भरो व फिर दंगड़ी पहुंची। भव्य रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने नाचकर, गाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की व उनकी लीलाओं का वर्णन किया। जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर में भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन करके माहौल को भक्तिमय किया। दंगडी स्थित गौडीय मठ के कथा व्यास भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी ने कहा कि भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान बाजार के दुकानदारों ने जगह जगह भंडारों का आयोजन किया। दुकानदारों ने हल्वा, जूस, मिठाइयों के भंडारे लगाए। यात्रा के दौरान सैकड़ों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।