फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय

Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हमीरपुर के छात्र। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
लिली लिटल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़ी रंगस का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। गौरव ने पहला, आशीष दूसरे और अजीत तीसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन


ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में रोशित अटवाल ने 674 अंक लेकर प्रथम, प्रकृति ठाकुर ने 659 अंक लेकर दूसरा, शिवानी चौहान ने 653 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुमन लता, प्रबंध निदेशक तारा चंद, विकास दीक्षित और रेशमा देवी ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है।

हिम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भालत का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। स्कूल प्रबंधक संजीव शेखर ने बताया कि श्रेया मल्होत्रा पहले, निशांत नेगी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य ओम देवी ने बताया कि तमन्ना ने प्रथम, मिलन ने दूसरा और आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक कमल बन्याल एवं प्रधानाचार्य ओम देवी ने सभी को बधाई दी है।

लिटिल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्य डिंपल कपिल ने बताया कि स्कूल के 10 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साक्षी ने प्रथम, अभय ने द्वितीय और कनिका ने तीसरा स्थान पाया।

गीतांजलि पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल की छात्रा निवेदिता ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया। कृत्तिका दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर रही।

लेफ्टिनेंट मेमोरियल पब्लिक स्कूल धनेटा का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। कनिका पहले, दीपक पटियाल दूसरे और नवदीप राणा तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य राधा शर्मा ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी।

लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने बताया कि परीक्षा में अंकित पहले, अमित दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे।

एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा है। केश्व ने 676 अंक लेकर पहला, देवांगिनी ने 671 अंक लेकर दूसरा और निखिल ने 670 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

एएनएम स्कूल बिझड़ी का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा। स्कूल प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि परीक्षा में इतेश ने पहला, उदय प्रताप सिंह ने दूसरा और आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दांदड़ू का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य करतार सिंह ने बताया कि परीक्षा में गीतिका पहले, अजय दूसरे और तनु तीसरे स्थान पर रही।

महाराजा संसार चंद स्कूल सुजानपुर का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। यहां विवेक महाजन पहले, अक्षमा दूसरे, संजीव तीसरे पायदान पर रहे। स्कूल निदेशक नसीम राजा और प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें