फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी के हुनर से संवरेगा हमीरपुर शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

150 करोड़ के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के डिजाइन को अंतिम रूप देेने का काम शुरू
एनआईटी को 15 लाख जारी करेगा नगर निगम
प्रोजेक्ट के लिए तैयार किए जा चुके हैं थ्रीडी डिजाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हमीरपुर शहर को अब एनआईटी प्रशिक्षु संवारेंगे। अणु चौक से दोसड़का तक का इलाका जल्द ही नई पहचान के साथ नजर आएगा। एनआईटी हमीरपुर के शोधार्थी और विशेषज्ञ अब शहर का खाका तैयार करेंगे, जो परंपरा और आधुनिकता का संगम होगा।
150 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे इस सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के डिजाइन को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम हमीरपुर ने इसके लिए एनआईटी को 15 लाख रुपये देगा। 150 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के मंजूर होते ही 15 लाख की राशि एनआईटी को सौंपी जाएगी, लेकिन प्रारंभिक चरण में एनआईटी के विशेषज्ञों ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस योजना की सबसे खूबसूरत बात यह है कि शहर की आत्मा से छेड़छाड़ नहीं होगी। ऐतिहासिक भवनों और चौकों को वैसा ही रखा जाएगा, बस उन पर आधुनिक साज-सज्जा का रंग चढ़ेगा। रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा ताकि गलियों की रौनक बनी रहे और ट्रैफिक का बोझ भी न बढ़े।
पुराने तहसील कार्यालय और पुलिस थाना को आकर्षक रूप दिया जाएगा। मौजूदा बस अड्डे के बाईपास पर शिफ्ट होने के बाद वहां बड़ा कामर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेगा। हीरानगर, भोटा और नादौन चौक को जीरो प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां शहर की पहचान झलकेगी। सब्जी मंडी और बाल स्कूल के सामने की खोखा मार्केट को भी व्यवस्थित कर नया रूप दिया जाएगा। मुख्य चौराहों और सरकारी कार्यालयों के पास ग्रीन स्पेस बनाकर बैठने और विश्राम की सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।


नगर निगम भवन भी बदलेगा, बढ़ेंगी सुविधाएं
परियोजना में नगर निगम हमीरपुर कार्यालय भी नया रूप पाएगा। भवन के धरातल पर पार्किंग बनेगी और नए ब्लॉक में स्नूकर, पूल, कार्ड रूम, शतरंज, टेबल टेनिस जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। नगर निगम परिसर से सटे टाउन हॉल के इनडोर बैडमिंटन कोर्ट को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा।


चार हिस्सों में नया शहर, हर खंड की अपनी पहचान
1 डीसी कार्यालय से डांकक्वाली होते हुए हीरानगर तक तीन किलोमीटर का सर्किट
2 सेशन जज निवास से डीसी कार्यालय पार्किंग तक का क्षेत्र
3 मिल्खी राम पेट्रोल पंप से दोसड़का तक लगभग तीन किलोमीटर का हिस्सा।
4 बचत भवन से हथली खड्ड तक दो किलोमीटर का क्षेत्र

प्रशासन पूरी की तैयारी
एनआईटी के विशेषज्ञों की मदद से प्रोजेक्ट का थ्रीडी डिजाइन तैयार हो चुका है। लोक निर्माण, जल शक्ति और बिजली विभाग के अधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी हैं। डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन



कोट
प्रोजेक्ट के थ्रीडी मॉडल तैयार कर लिए गए हैं। एनआईटी के विशेषज्ञों की तकनीकी मदद ली जा रही है। एनआईटी के विशेषज्ञ ही इस प्रोजेक्ट का विस्तृत डिजाइन तैयार करेंगे। इसके लिए जल्द एनआईटी को बजट भी जारी किया जाएगा।
-राकेश शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें