फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 टेस्ट में सहयोग करें सभी व्यापारी

विज्ञापन
हमीरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और अन्य कार्यकारिणी सदस्य बैठक के दौरान एक साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भोटा बाजार में कारोबारियों की ओर से कोविड-19 टेस्ट न करवाने की घोषणा के चलते स्वास्थ्य विभाग को पेश आई परेशानियों को देखते हुए हमीरपुर व्यापार मंडल ने मिसाल पेश की है। शुक्रवार को हमीरपुर व्यापार मंडल के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने टाउन हाल में अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया। इस मौके पर 70 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वर्तमान में जिला मुख्यालय पर 2000 कारोबारी हैं, जिनके टेस्ट होने हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर परिषद के प्रधान अनिल सोनी, चेयरमैन विपिन शर्मा, जोगिंद्र भल्ला, सुमित ठाकुर, संदीप भारद्वाज, मुनीष पुरी, विनोद पुरी, राजेंद्र सोनी, जसवंत सिंह ने गांधी चौक पर पत्रकार वार्ता में जिला मुख्यालय के सभी कारोबारियों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करते हुए अपने-अपने कोविड-19 सैंपल देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शहर में कपड़ा और इलेक्ट्रानिक्स, बुक स्टाल के अलावा कई चाय की दुकानें, ढाबे, रेस्टोरेंट, सब्जी विक्रेता हैं, जो सीधे ग्राहकों के संपर्क में रहते हैं। इसके लिए अगर कोविड टेस्ट करवाते हैं तो वह इस संक्रमण को रोकने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान एवं नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन से पार्षद अनिल सोनी ने कहा कि व्यापार मंडल ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। लेकिन, नगर परिषद का रवैया ढुलमुल रहा। जिसके चलते वर्तमान में रेहड़ी-फड़ी वालों की भरमार है। रेहड़ी-फड़ी धारकों को व्यवस्थित तरीके से व्यापार मंडल बसाना चाहता है, न कि उजाड़ना। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान से मांग की जाएगी कि नगर परिषद के चुनाव में उन लोगों को अपना समर्थन न दें जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें