हमीरपुर। नवगठित व्यापार मंडल हमीरपुर ने शहर में सदस्यता अभियान तेजी से शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की अलग-अलग टीमें दुकानों पर जाकर सभी ट्रेड के दुकानदारों को सदस्य बनाने का काम कर रही हैं।
अगले एक माह के भीतर सदस्यता अभियान को शहर में पूरा कर लिया जाएगा। शहर के सभी पंजीकृत दुकानदारों का डाटा संग्रहित कर रखा जाएगा। हमीरपुर व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि शहर में व्यापार मंडल ने अपना सदस्यता अभियान तेजी से शुरू कर दिया है और व्यापार मंडल की टीम दुकान-दुकान जाकर दुकानदारों को सदस्य बनाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हर ट्रेड के दुकानदार को शामिल किया जाएगा। सदस्यता अभियान के बाद सभी सदस्यों के कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्ड में दुकानदार से संबंधित सारी जानकारी शामिल होगी। दुकानदार का यह कार्ड उसके लिए पहचान पत्र के रूप में भी काम आएगा। सभी व्यापारी सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्ड बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।