धनेटा/हमीरपुर। जिले के दो स्कूलों में आयोजित अंडर-17 और 19 छात्रा वर्ग की मेजर माइनर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ।
एडीपीओ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर ब्लॉक विजेता, नादौन ब्लॉक उपविजेता, वॉलीबाल में बिझड़ी विजेता, नादौन उपविजेता, कबड्डी में हमीरपुर विजेता और नादौन उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-17 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में चकमोह विजेता, धनेटा उपविजेता, कबड्डी में ख्याह विजेता, हॉली हार्ट डिडवीं उपविजेता, खो-खो में कुठेड़ा विजेता और रैली जजरी उपविजेता रहे।
इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में प्रतियोगिता का प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोरी भारती ने किया। उन्होंने कहा कि हार जीत तो मैदान में होती रहती है, लेकिन खेल से बहुत सारी बातें सीखने को मिलती हैं। इसलिए हमें बढ़ चढ़कर खेलकूद गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता एवं समन्वयक ललिता, प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में आयोजित अंडर-17 और 19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन स्कूल प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल, बास्केटबाल के कड़े मुकाबले हुए। हैंडबाल में कांगू विजेता, बसारल उपविजेता, बास्केटबॉल में परोल विजेता और न्यू ईरा परोल उपविजेता रहा।
वहीं, हैंडबॉल और बास्केटबाल में चयनित खिलाड़ी अब बिलासपुर में 14 से 16 अक्तूबर तक प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कुणाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
धनेटा स्कूल में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद