सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-26 की नवगठित सीएससीए (कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन) सदस्यों के लिए किया गया।
इसमें कॉलेज के नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधियों तथा अन्य समितियों से मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने शगुन को सीएससीए की अध्यक्ष, नितिका उपाध्यक्ष, सौंदर्या को सचिव, स्नेहा को सहसचिव पद, कक्षा प्रतिनिधियों कार्तिक शर्मा, स्नेहा तथा खुशी को शपथ दिलाई।
इसके अतिरिक्त ऋषि शर्मा, तराना, अक्षय, रुचिका, अखिल धीमान, सोनिया, दीपक ठाकुर, शैलजा, सजल, अनमोल शर्मा, गरिमा, मनिका ठाकुर, शौर्य जैन, युक्ति, काजल, नंदिता भारती, निताशा भारद्वाज, आंचल, मोनिका, कोमल, रंजू कुमारी, रितिका, प्रियंका ठाकुर, प्राची शुक्ला तथा अंश सरयाल को विभिन्न विभागों के आचार्यों द्वारा केंद्रीय छात्र संघ के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं मनोनीत सदस्य महाविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों में अपना सहयोग देंगे। इस मौके पर डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. प्रमोज शर्मा, डॉ. सपना राणा, डॉ. दिव्या शर्मा आदि उपस्थित रहे।