फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता में हमीरपुर बना विजेता

Sat, 04 Oct 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज स्कूल में अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्या
विज्ञापन
भोरंज/टौणीदेवी/हमीरपुर। जिले के तीन सरकारी स्कूलों में आयोजित अंडर-17 और 19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। तीनों स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिता में 747 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भोरंज में हुई प्रतियोगिता में छह ब्लॉकों से 270 खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, बैड़मिंटन, कबड्डी और खो-खो के खेल मुकाबलों में भाग लिया। इसमें हमीरपुर खंड के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं, वॉलीबाल में हमीरपुर ब्लॉक, बैडमिंटन में हमीरपुर, कबड्डी में हमीरपुर और खो-खो में कुठेड़ा ने विजेता ट्राॅफी अपने नाम की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित इस तीन दिवसीय अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक व जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा नवीन शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, एडीपीओ राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 बास्केटबाल प्रतियोगिता के समापन पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 20 स्कूलों से 201 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टौणी देवी ने डेरा परोल को 72–57 अंकों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास शर्मा, सुभाष, सुरेंद्र, संजीव आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित अंडर-17 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन ब्लॉक सुजानपुर के कांग्रेस प्रधान राजेंद्र वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के 263 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबाल में ब्रहालड़ी विजेता, कबड्डी में नाहलवी, बैडमिंटन में कक्कड़ विजेता रहा।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश चंद्र भनोट,समन्वयक सुनील कुमार, सहायक समन्वयक सुनील कुमार, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

भोरंज स्कूल में अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें