फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शादी से 20 दिन पहले जवान अक्षय कुमार की मौत, माता-पिता की इकलौती संतान थे 26 वर्षीय सैनिक

Sat, 14 Nov 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, लदरौर (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के रुठानी गांव के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात अक्षय की तीन दिसंबर को शादी होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। हृदयघात की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल भोरंज के तहत रुठानी गांव के सेना में सेवाएं दे रहे जवान अक्षय कुमार (26) की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात अक्षय की मौत का कारण हृदयघात होने की आशंका जताई जा रही है। परिवार में इन दिनों बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। तीन दिसंबर को अक्षय की शादी होनी थी, लेकिन विवाह से महज 20 दिन पहले उनकी मौत की खबर ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया।

विज्ञापन


माता-पिता की इकलौती संतान थे अक्षय
अक्षय कुमार 16 दिसंबर 2020 को सेना में भर्ती हुए थे। देशसेवा का जज्बा लेकर सेना में शामिल हुए अक्षय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता राज कुमार कारोबारी हैं, जबकि माता सरोज कुमारी गृहिणी हैं। बेटे की असमय मौत की सूचना मिलने के बाद माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बेटे के सिर पर सेहरा सजाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

पूरे गांव में शोक की लहर, पार्थिव देह पहुंचने में लगेगा समय
अक्षय की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है। नंधन पंचायत के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि अक्षय कुमार सेना में सेवाएं दे रहे थे। उनकी मौत से परिवार और गांव को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जवान की पार्थिव देह घर पहुंचने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें