फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ आफत बन बरसे बादल, बिजली की तारों पर गिरे पेड़

विज्ञापन
नादौन में अंधड़ के कारण सड़क पर गिरा सफेदे का पेड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन/बड़सर/हमीरपुर। जिलाभर में शनिवार रात को अंधड़ और बारिश से फसलों और बिजली बोर्ड को काफी नुकसान हुआ है। एक तरफ अंधड़ और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं, बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जगह रातभर बिजली गुल रही। इसके अलावा अंधड़ से मक्की और आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उपमंडल नादौन के कई स्थलों में 20 घंटे बिजली बंद रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के अधिकांश भागों में रातभर आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी रही।
विज्ञापन

नादौन बस अड्डे से अस्पताल सड़क पर सफेदे का बड़ा पेड़ तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई जोकि सुबह तक बहाल नहीं हो पाई। वहीं, कई क्षेत्रों में इसी तरह की समस्या का सामना आम लोगों को करना पड़ा।
इस संदर्भ में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता टीएन गर्ग ने बताया कि अंधड़ से समस्या पेश आई है। जिसका समाधान किया जा रहा है। विभाग को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके अलावा लंबलू, टौणी देवी, भोरंज, सुजानपुर आदि क्षेत्रों में भी रात को बिजली आपूर्ति गुल रही। उपमंडल बड़सर के कई हिस्सों में बिजली रातभर बंद रही। ग्रामीणों में जीतराम, अर्पित कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार ने कहा कि बार-बार लगने वाले बिजली कटों की समस्या से निजात दिलाई जाए। सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को ठीक करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंधड़ के कारण बिजली की आपूर्ति बंद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें