अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विशेषज्ञ की तैनाती के बाद नहीं लगाने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल बंगाणा में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल होना का रुख नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल बंगाणा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीते दिनों स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने इसे लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए थे। क्षेत्र की करीब 35 पंचायतें नागरिक अस्पताल बंगाणा पर ही निर्भर हैं। ऐसे में खास तौर पर महिलाओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख करना पड़ता है। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को खासी परेशानी होती है। इससे पूर्व भी बंगाणा अस्पताल में लोगों की लंबे समय से चल रही आ रही अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग को भी अब आने वाले दिनों में जल्द पूरा किया जाएगा। साथ है अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर भी प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो जाएगी। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
कोट्स
नागरिक अस्पताल बंगाणा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। चिकित्सक की तैनाती होते ही अस्पताल में गायनी ओपीडी को भी शुरू कर दिया जाएगा।
- डाॅक्टर नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी बंगाणा।