फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में ज्ञान पाठयक्रम शुरू

Wed, 14 May 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संस्थानों के 56 विद्यार्थियों ने कोर्स के लिए करवाया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर में मंगलवार को जटिल जैविक तंत्र की गतिशीलता को समझने के लिए जैव-संगत एनालॉग्स के डिजाइन और विकास” शीर्षक पर आधारित एक सप्ताह तक चलने वाले ज्ञान पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यह पाठ्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की प्रतिष्ठित वैश्विक शैक्षणिक नेटवर्क पहल ज्ञान पाठ्यक्रम के तत्वावधान में 19 मई तक वर्चुअल मोड में आयोजित किया जा रहा है। ज्ञान पाठयक्रम की स्थानीय समन्वयक डॉ. पमिता अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर अपनी स्थापना के बाद से इस पहल में एक सक्रिय भागीदार रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में संस्थान ने विभिन्न विषयों में कई ज्ञान पाठ्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी की है। इस तरह के जुड़ावों के माध्यम से इसने अग्रणी वैश्विक विशेषज्ञों के साथ सार्थक अकादमिक आदान-प्रदान और ज्ञान-साझाकरण को सक्षम किया है। यह फार्मास्यूटिकल्स, बायोकेमिस्ट्री और बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी जैसे उद्योगों के व्यावहारिक और उभरते पहलुओं प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दो प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों स्ट्रासबर्ग विश्वविद्यालय फ्रांस से डॉ. एलिसा एवं आईआईटी रुड़की से प्रो. रितु बर्थवाल ने विचार रखे। इस पाठ्यक्रम के लिए कुल 56 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों जैसे प्रमुख संस्थानों के संकाय और छात्र शामिल हैं। उद्घाटन के दौरान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के निदेशक महोदय प्रो. एचएम सूर्यवंशी, कुलसचिव डॉ. अर्चना नानोटी ने रसायन विज्ञान विभाग की पहल और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें