विधायक सुरेश सहित अन्य दक्षिण कोरिया के दौरे पर पहुंचे। स्रोत : विधायक
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने दक्षिण कोरिया के दौरे में एशियाई विकास बैंक के तत्वावधान में चल रही सिंचाई एवं कृषि विकास परियोजना पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न जानकारियां हासिल कीं।
इसके अलावा जियोन जू के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान संस्थान और नाजू के कोरिया ग्रामीण समुदाय निगम केंद्र का दौरा भी किया। यहां पर आधुनिक कृषि पद्धतियों का अवलोकन करके बहुत कुछ सीखा। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि सात दिवसीय दौरे में कृषि विविधता की जानकारियों को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लागू करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों की आय और उपज में वृद्धि हो।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और अर्की संजय अवस्थी सात दिवसीय दक्षिण कोरिया के दौरे में हैं। प्रतिनिधिमंडल का सात दिवसीय दौरा 16 मई को समाप्त होगा।