फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लेफ्टिनेंट बन घर लौटीं गुंजन, विधायक ने किया सम्मानित

Tue, 09 Sep 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट गुंजन को सम्मानित करते विधायक आशीष शर्मा और अन्य। -स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दड़योटा गांव की बेटी गुंजन ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब गुंजन अपने घर लौटीं तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ॉ
विज्ञापन

इसी अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा सोमवार को अपनी धर्मपत्नी स्वाति जार सहित गुंजन के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का है कि वीरभूमि हमीरपुर की बेटी अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सीमाओं की रक्षा करेगी।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा कर रही हैं। गुंजन की उपलब्धि न केवल हमीरपुर का गौरव बढ़ाने वाली है, बल्कि यह अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनकी कहानी से कई और बेटियां सेना में जाने और देश सेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित होंगी। गुंजन की सफलता से जहां परिवार गर्वित है, वहीं गांव और क्षेत्र के लोग भी उत्साहित हैं। इस मौके पर स्थानीय बूथ कमेटी सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें