फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यापार मंडल ने की नादौन चौक को चौड़ा करने की मांग

Mon, 10 Nov 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय बाजार में सुबह व शाम के समय लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए व्यापार मंडल हमीरपुर ने उपायुक्त को मेल के माध्यम से जल्द बैठक करने और नादौन चौक को जौड़ा करवाने की मांग की है। व्यापार मंडल ने प्रशासन का ध्यान मेल के माध्यम से इस ओर अग्रसर किया है।
विज्ञापन

उन्होंने डांगक्वाली चौक को सुबह और शाम एक-एक घंटे के लिए वन-वे करने की मांग भी की है। व्यापार मंडल की मानें तो सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से छह बजे तक ऑफिस बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में यहां पर जाम की स्थिति आम हो जाती है। इससे राहगीरों को व व्यापारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
व्यापार मंडल का कहना है कि प्रशासन ने इस बारे में अभी तक कोई बैठक नहीं की है। इसके कारण इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि यहां पर सुबह व शाम के समय वन वे करना बहुत ही जरूरी है। प्रशासन को व्यापार मंडल के साथ बैठकर समय सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन

सुमित ठाकुर का कहना है कि डांगक्वाली व नादौन चौक ही सबसे संवेदनशील हैं। यहां पर सुजानपुर और नादौन की ओर से बसें व अन्य वाहन आते हैं, जबकि डांगक्वाली की ओर से भी वाहन हमीरपुर बाजार की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें