जाहू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में वीरवार को कॅरिअर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई की निजी कंपनी से हेमराज चंदेल बतौर मुख्यातिथि, जबकि रखोह मंडी स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्यातिथि ने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए शुरू से ही कड़ी मेहनत की आदत डालें। इसके लिए अध्यापकों और अभिभावकों का सहयोग बहुत जरूरी है। निजी क्षेत्र में अच्छी नौकरी कर अच्छा पैकेज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इंजीनियर क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए छात्रों को मार्गदर्शन किया।
विशेष अतिथि राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को जेई मेन, एनडीए की परीक्षा के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर रखोह स्कूल के कंप्यूटर प्रवक्ता रजनीश, स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता मणी राम शर्मा, मनोज शर्मा, वीना वर्मा, केंद्र मुख्य शिक्षक बबीता ठाकुर, अशोक गुलेरिया, पवन रांगड़ा, संजीव कुमार और अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।