फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छोटे बच्चों की आभा आईडी बनाने की कवायद तेज

Tue, 23 Sep 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में बच्चों की बन रही आईडी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। छोटे बच्चों की आभा आईडी बनाने की कवायद जल्द तेज की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरों में काफी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हो रहे हैं।
जिन लोगों की आभा आईडी नहीं बनी है, उनकी आईडी इन कार्यक्रमों में बनाना सुनिश्चित की जा रही है। खासतौर पर छोटे-छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया है और इनकी आभा आईडी बनाई जा रही है। व्यस्कों, बुुजुर्गों के साथ-साथ छोटे बच्चों की आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन जागरूकता के अभाव में कई माता-पिता की ओर से अपने छोटे-छोटे बच्चों की आभा आईडी बनाने में रुझान नहीं दिखाते हैं। इस कारण बच्चों का स्वास्थ्य रिकाॅर्ड रखने में दिक्कत आती है। सभी बच्चों का स्वास्थ्य रिकाॅर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

डिजिटल रूप से स्वास्थ्य रिकाॅर्ड रहता है सुरक्षित

आभा आईडी स्वास्थ्य रिकाॅर्ड को पेपरलेस बनाता है। आभा हेल्थ आईडी कार्ड एक 14 अंकों का यूनिक नंबर है। यह लोगों को अपने स्वास्थ्य रिकाॅर्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर करने, एक्सेस करने और साझा करने की अनुमति देता है। यह भारत सरकार की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


कोट

-सभी के लिए आभा आईडी बनाना आवश्यक है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्रतिभागियों की आभा आईडी भी बनाई जा रही है। इस बारे सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कितने प्रतिभागियों की आभा आईडी बन गई है, इसका रिकार्ड मंगवाया जा रहा है।-डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें