हमीरपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, ग्राफिक डिजाइन, गेम डेवलपमेंट और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों की बढ़ती मांग के चलते हमीरपुर में ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप की बिक्री में तेजी आई है। कंप्यूटर कारोबारियों के अनुसार शहर में हर माह 80 से अधिक ग्राफिक्स लैपटॉप बिक रहे हैं।
युवा और विद्यार्थी 70 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक कीमत वाले हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप को अधिक पसंद कर रहे हैं। शहर की 60 से अधिक कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर एचपी, डेल, लेनोवो, आसुस, एसर और एमएसआई सहित विभिन्न कंपनियों के लैपटॉप उपलब्ध हैं।
कारोबारियों का कहना है कि पहले विद्यार्थी सामान्य उपयोग के लिए लैपटॉप खरीदते थे, लेकिन अब एआई, कोडिंग, वीडियो एडिटिंग, 3डी डिजाइन, गेम डेवलपमेंट और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए बेहतर प्रोसेसर, अधिक रैम, एसएसडी स्टोरेज और डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप की मांग बढ़ी है।
12वीं के बाद बीटेक, बीसीए, बीएससी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, एनिमेशन और कंप्यूटर साइंस जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में ऐसे लैपटॉप की मांग अधिक देखी जा रही है। 16 से 32 जीबी रैम, एसएसडी स्टोरेज और आधुनिक ग्राफिक्स कार्ड वाले मॉडल विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विक्रेताओं के अनुसार गेमिंग लैपटॉप का उपयोग अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, 3डी मॉडलिंग और एआई आधारित एप्लिकेशन के लिए भी किया जा रहा है।
-
समय परिवर्तन के साथ-साथ लैपटॉप की मांग भी परिवर्तन आया है। युवा ग्राफिक्स वाले लैपटॉप खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। युवा अपने कोर्स के अनुसार ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप खरीद रहे हैं।
-विकास भारद्वाज, कारोबारी, हमीरपुर
एआई और गेमिंग को लेकर युवाओं में ग्राफिक्स लैपटॉप की मांग बढ़ी है। प्रतिदिन एक से दो पीस ग्राफिक्स लैपटॉप बेचे जा रहे हैं। इनकी कीमत 70 हजार से डेढ़ लाख रुपये है। युवा लैपटॉप की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कंपनियों के लैपटॉप खरीद रहे हैं।
-मनोज शर्मा, कारोबारी, हमीरपुर
समय की मांग के अनुसार लैपटॉप की विशेषताएं भी बदली हैं। पहले साधारण लैपटॉप से काम चल जाता था, लेकिन अब ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप की जरूरत है। एआई के आने से लैपटॉप भी उच्च तकनीक वाला होना चाहिए, ताकि काम को आसानी से किया जा सके।
-अभीष डोगरा, युवा
अभीष डोगरा, युवा
अभीष डोगरा, युवा
अभीष डोगरा, युवा