फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को सरकार ने थमाया लॉलिपॉप : संघ

Wed, 04 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू
विज्ञापन
शिक्षक संगठन - फोटो : file photo
विज्ञापन
बेरोजगार शारीरिक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक भरेड़ी में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन प्रेस सचिव राजेश शर्मा की ने की। बैठक में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों से सरकार की अनदेखी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार शारीरिक शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। अन्य अध्यापकों के पद तो भरे जा रहे हैं जबकि शारीरिक शिक्षकों के पदों को नहीं भरा जा रहा। उन्होंने कहा की बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को सरकार आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है।

शारीरिक शिक्षकों की बैकडोर एंट्री की जा रही है। इसका संघ ने विरोध करते हुए कहा कि मात्र कमीशन और बैच वाइज भर्ती होनी चाहिए। प्रदेश सरकार कभी पीटीए तो कभी एसएमसी से भर्ती कर रही है।
विज्ञापन


बैच वाइज और कमीशन पर मात्र 20 से 40 पद भर कर बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का मुंह बंद कर दिया जाता है। संघ ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र एसएमसी भर्ती बंद नहीं की तो बेरोजगार शारीरिक शिक्षक सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

बैठक में प्रदेश भर से लगभग सौ बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें सचिव संगठन कश्मीर सिंह, संगठन प्रधान शशि पाल, राजेश शर्मा, अनिल ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल, राजकुमार, विनोद कुमार, संजीव, सुरेंद्र, पवन, प्रदीप पठानिया, सतीश शर्मा, विनय कौशल, हेमराज, अशोक कुमार, संजय, राजीव, यशपाल, सुनील, सुनीता, संजय, दलीप, प्रेम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें