फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप

Sat, 13 Feb 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, भोटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्रामगृह भोटा में शनिवार को वाटर गार्ड और मिड डे मील वर्करों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता इंटक के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नंद लाल चौहान ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मजदूरों एवं कर्मियों ने सरकार से अपने हक और वेतनमान लेने हैं तो संगठित होकर हिमाचल पीडब्ल्युडी इंपलाइज एवं मजदूर यूनियन के साथ चलें। इसी में सभी वर्गों के कर्मियों और बेलदारों का भला होगा।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि सरकार आईपीएच के वाटर गार्डों, जंगलात के बेलदारों और मिड डे मील वर्करों का जमकर शोषण कर रही है। 1200 और 1300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान पर कार्य कर रहे कर्मियों से दो घंटे की बजाय 8-8 घंटे काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह बाद वेतनमान दिया जा रहा है। न तो ये लोग सरकार के कर्मी हैं और न ही पंचायत कर्मियों को आज दिन तक डीए मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मियों का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया गया है। इस अवसर पर इंटक के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें