bike accident news hamirpur. youth died
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत बिझड़ी से धंगोटा सड़क पर पैरवीं के पास एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
शुक्रवार को पैरवीं में बाइक पर सवार होकर जा रहे युवकों की बाइक सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंगा राम (18) पुत्र महाजन निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठे युवकों को मामूली चोटें आई हैं। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पैरवीं के पास खड़ी बस से बाइक टकराने के कारण प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं। बाइक पर क्षमता से अधिक सवार थे। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।