फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे राज्यपाल

Wed, 07 May 2025 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के आठ मई को हमीरपुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। राज्यपाल सुबह सर्किट हाउस हमीरपुर से स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके उपरांत वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में दोबारा शुरू की जा रही रेडक्रॉस लैब का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल शहीद कैप्टन मृदुल तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बचत भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यपाल पहचान संस्था के विशेष बच्चों द्वारा निकाले जाने वाले रैफल ड्रॉ में भी मौजूद रहेंगे। इस रैफल ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार ह्यूंडई क्रेटा कार है।

बैठक में एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त अनुपम ठाकुर, जिला विकास अधिकारी अस्मिता ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश सांख्यान सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें