फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्यपाल पाल ने 'आयुरवार्ता' न्यूजलेटर का किया विमोचन

Wed, 14 Aug 2024 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
​शिमला में एएमआरयू के न्यूजलेट का विमोचन करते राज्यपाल साथ में विवि के कुलपति, रजिस्ट्रार व अन्
विज्ञापन
मंडी। अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक, मंडी और उससे संबद्ध मेडिकल कॉलेजों की गतिविधियों, शोध और उपलब्धियों को अब विश्वविद्यालय के नए न्यूजलेटर 'आयुरवार्ता' में प्रकाशित किया जाएगा। यह न्यूजलेटर ए थ्री साइज पेज पर साल में दो बार प्रकाशित होगा, जिससे विश्वविद्यालय की गतिविधियों और कार्यों की व्यापक जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन

न्यूजलेटर 'आयुरवार्ता' का विमोचन सोमवार को राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेंद्र कश्यप और रजिस्ट्रार अमर नेगी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल शुक्ला ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम को पहले अंक के सफल प्रकाशन के लिए बधाई दी।
'आयुरवार्ता' का प्रधान संपादक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक होंगे, और सभी संबद्ध कॉलेजों से एक-एक प्रतिनिधि इसमें शामिल किया गया है। यह न्यूजलेटर न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अनुसंधान प्रगति को साझा करेगा, बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशाओं को भी उद्घाटित करेगा।
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह न्यूजलेटर विश्वविद्यालय और इसके कॉलेजों में हो रही गतिविधियों और उपलब्धियों को एक स्थायी मंच प्रदान करेगा, जो डिजिटल मीडिया की क्षणभंगुरता से परे जाकर स्थायी प्रभाव छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें