फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने किया पार्वती अस्पताल का उद्घाटन

Sat, 29 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुणात्मक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ लोगों से पारंपरिक भारतीय जीवन पद्धति को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते चिकित्सा संस्थानों के बावजूद रोग और रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जो चिंताजनक है। राज्यपाल शुक्रवार को हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के अंतर्गत दशमाल पंचायत के दिम्मी गांव में पार्वती अस्पताल के उद्घाटन पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली और सर गंगा राम न्यास समिति के सहयोग से पार्वती एजुकेशन एंड हेल्थ सोसायटी की ओर से संचालित इस अस्पताल में डायलिसिस समेत विभिन्न गंभीर रोगों के उपचार की स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। कारण यह कि शरीर और मन से स्वस्थ व्यक्ति ही समाज के कल्याण में सहयोग कर सकता है।

उन्होंने भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का उल्लेख कर कहा कि शरीर में रक्त संरचना 80 प्रतिशत क्षारीय और 20 प्रतिशत अमलीय है जिसमें असंतुलन जरूरी है। उन्होंने स्वस्थ सोच के साथ-साथ दैनिक दिनचर्या में सुधार का आग्रह किया।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में उच्च स्तरीय अस्पताल निर्माण पर डॉ. डीएस राणा को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि अपने पैतृक गांव में अपनी माता के नाम पर अस्पताल का निर्माण जननी और जन्म भूमि दोनों का सम्मान है। राज्यपाल ने ज्ञान गंगा गऊ सेवा संस्थान ब्लयूट का दौरा कर गोपालन एवं नस्ल सुधार के लिए संस्थान को 50 हजार देने की घोषणा की।

इस मौके पर पार्वती एजूकेशन एंड हेल्थ सोसायटी तथा सर गंगा राम अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा, सर गंगा राम ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष अशोक चंद्रा, सोसायटी के सचिव कर्नल बलवंत ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक डॉ. अनिल धीमान, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा, समाजसेवी विजय बहल, एसपी अजय बौद्ध, एडीसी रूपाली ठाकुर, और एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी मौजूद रहे।

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होना गौरव की बात : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि राज्य को संवेदनशील, सामाजिक समस्याओं को समझने और उनके निदान को तत्पर रहने वाला राज्यपाल मिला है। उन्होंने डॉ. राणा के प्रयासों की प्रशंसा कर कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री सम्मान सबके लिए प्रेरणादायी है।

अस्पताल से ग्रामीणों को होगा लाभ
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सर गंगा राम अस्पताल की देश में विख्यात चिकित्सा केंद्र के रूप में पहचान है। सर गंगाराम अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने अस्पताल की जो सुविधा दी है, उससे लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें