हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ के प्रदेश महासचिव विजय ने प्रेस बयान जारी कर प्रदेश के मुख्य सचिव और वित्त सचिव से हर माह डेढ़ फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दो फीसदी डीए बढ़ाए जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 फीसदी हो गया है, जबकि प्रदेश के कर्मचारी अभी भी मात्र 45 फीसदी डीए पर कार्य कर रहे हैं।
विजय ने मांग की कि कर्मचारियों के लंबित डीए का भुगतान सरकार या तो एकमुश्त करे या फिर किश्तों में भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि इसी वित्तीय सत्र में भुगतान करना है तो प्रदेश सरकार हर माह डेढ़ फीसदी डीए बढ़ाने का फार्मूला अपनाए।
उन्होंने आगे कहा कि लंबित डीए, डीए एरियर, वेतन आयोग एरियर और भत्तों में वृद्धि जैसे आर्थिक मामलों में प्रदेश सरकार को पंजाब की तर्ज पर स्पष्ट भुगतान नियम और समयसीमा तय करते हुए अधिसूचना जारी करनी चाहिए। संवाद