फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को किया मजबूत : बिट्टू

Sun, 19 Apr 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ब्राहलड़ी में गन्ने की पेराई मशीन का लोकापर्ण करते सुनील बिट्टू। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले तीन वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ किसानों, बागवानों और पशुपालकों को मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को हमीरपुर के निकट गांव ब्राहलड़ी में गन्ने की पेराई मशीन, बॉयलर और बोरवेल का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं, जिसके तहत गेहूं 80 रुपये, मक्की 60 रुपये, कच्ची हल्दी 150 रुपये और पांगी घाटी के जौ का दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है।
ब्राहलड़ी में हिम कृषि योजना के तहत 8.70 लाख रुपये की लागत से यह परियोजना स्थापित की गई है। इससे क्षेत्र के 21 किसान परिवार लाभान्वित होंगे और लगभग 40 बीघा भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। एसएमएस यशुलता शर्मा ने मुख्य अतिथि और किसानों का स्वागत किया। प्रगतिशील किसान उर्मिला ने प्राकृतिक खेती पर अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, आतमा परियोजना अधिकारी राकेश धीमान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सतीश वर्मा, केवीएस प्रधान धर्मप्रकाश सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें