फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाना बना रही सरकार : राजेंद्र राणा

Thu, 16 Apr 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस सरकार में द्वेष और बदले की राजनीति चरम पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में द्वेष और बदले की राजनीति चरम पर है।
हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कानून के तहत नहीं, बल्कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सत्ता को निजी हथियार बना लिया है और पुलिस तंत्र का उपयोग राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही जैसी स्थिति बन गई है, जहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आशीष शर्मा के परिवार के खिलाफ की गई कार्रवाई स्पष्ट रूप से बदले की भावना से प्रेरित है और यह संदेश देने की कोशिश है कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाया जाएगा।
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार अपराधियों और माफियाओं के प्रति नरम रवैया अपनाए हुए है, जबकि विपक्षी नेताओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उठाए गए सवालों से बौखलाकर मुख्यमंत्री ऐसे कदम उठा रहे हैं और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

राणा ने मुख्यमंत्री पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी के चुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हुआ और आचार संहिता के समय 66 महिला मंडलों को सरकारी बैंक के माध्यम से 50-50 हजार रुपये वितरित किए गए, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें