फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बकरी चोरी मामले में आरोपी तीन दिन की रिमांड पर

Tue, 28 Jul 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। क्षेत्र की झंझियाणी पंचायत के मसलाना खुर्द गांव में बकरी चोरी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वीरेंद्र निवासी मसलाना खुर्द, शशि निवासी करनेहड़ा और दीपक निवासी तलाई को अदालत ने पुलिस को तीन दिन की रिमांड पर सौंप दिया है।
विज्ञापन

मसलाना खुर्द निवासी रूप लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। गांव के एक व्यक्ति ने देर रात गांव के पास एक संदिग्ध वाहन खड़ा होने की जानकारी दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान की। शक के आधार पर तीन स्थानीय युवकों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने बकरी चोरी की बात कबूल कर ली। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें