फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में दसवीं की मेरिट सूची में लड़कियों का दबदबा

Mon, 11 May 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में हमीरपुर जिले में लड़कियों का दबदबा रहा है। मेरिट सूची में जिले की लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेरिट में कुल 28 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 21 लड़कियां और केवल सात लड़के शामिल हैं। इससे साफ है कि छात्राओं ने पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन किया है और वे सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। लड़कों के मुकाबले तीन गुणा अधिक लड़कियां मेरिट सूची में सम्मिलित हुई हैं।
दसवीं की मेरिट में तीसरे स्थान पर एक छात्रा ने अपना नाम दर्ज करवाया। वहीं, चौथे स्थान पर एक, पांचवें स्थान पर एक, छठे स्थान पर तीन, सातवें स्थान पर पांच, आठवें स्थान पर दो, नौवें स्थान पर पांच और दसवें स्थान पर दस विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई।
विज्ञापन

पिछले साल जिले के 22 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया था। इस बार के रिजल्ट में 28 विद्यार्थी हैं। पिछले साल के मुकाबले मेरिट सूची में आठ विद्यार्थी अधिक शामिल हुए हैं।

सरकारी के मुकाबले निजी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर

दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता और बेहतर शिक्षा के दावे इस परिणाम में कमजोर साबित हुए हैं। जिले की मेरिट सूची में कुल 28 मेधावी विद्यार्थियों में से 24 छात्र निजी स्कूलों से हैं, जबकि सरकारी स्कूलों के केवल चार विद्यार्थी ही स्थान बना पाए। इससे साफ है कि मेरिट में निजी स्कूलों का प्रदर्शन कहीं अधिक प्रभावशाली रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं और नई भर्तियां भी सीमित हैं। इसके अलावा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें