फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 11 May 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। अवाहदेवी माता मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। मान्यता है कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेष रूप से रविवार को मन्नत चढ़ाने पहुंचे। लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार को बसों की कमी के कारण श्रद्धालुओं को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद आस्था के चलते बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें