फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में लड़कियां सीख रहीं सिलाई के गुर

Wed, 24 Dec 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियां। स्रोत : संस्थान - फोटो : साईंपुर गांव के पास माइनर कटने से खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रैल में लड़कियां सिलाई के गुर सीख रही हैं। स्वरोजगार से जुड़कर लड़कियां आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी। जाइका की ओर से दिए जा रहे इस प्रशिक्षण में 15 लड़कियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

तीन महीने में लड़कियों को सिलाई में निपुण किया जाएगा। इसके बाद इन्हें सिलाई का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आईटीआई में तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण लड़कियों को प्रदान किया जा रहा है। इसमें वस्त्रों की सिलाई की बारीकियों से लड़कियों को रू-ब-रू करवाया जा रहा है।
लड़कियों को स्वरोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण देने से वह आगे बढ़कर कुछ कर सकेंगी। लड़कियों को सिलाई से जुड़ी सारी जानकारी दी जा रही है।
कपड़े काटने से लेकर सिलाई में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया है। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि संस्थान में समय-समय पर किसी न किसी ट्रेड का प्रशिक्षण चलता रहता है। प्रशिक्षण में 15 लड़कियां पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें