फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
man fall on roof, died in bhota hamirpur hospital
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत मक्कड़ में एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहन लाल पुत्र बसंत राम के रूप में हुई है। रविवार को मोहन लाल घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए चढ़ा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर वह छत से नीचे गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए भोटा अस्पताल ले गए लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहन बार्बर का काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। जबकि, पत्नी भी बीमार रहती है, जिसका इलाज सोलन जिले के एक अस्पताल में चल रहा है। मोहन लाल गरीब परिवार से संबंध रखता था। उधर, भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें