ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के आंगनबाड़ी केंद्र समराला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं महिला?
- फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना भोरंज वृत्त के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के आंगनबाड़ी केंद्र समराला में वीरवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें बेटियों की माताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों और महिलाओं के लिए खेलों का आयोजन भी किया गया। जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में हर्षित ने बाजी मारी। घड़ा फोड़ में माया देवी विजेता रहीं। बोरी दौड़ में सपना और अंजलि अव्वल रहीं। म्यूजिक चेयर में बंसला और दीक्षा, रस्साकशी में महिला मंडल समराला ने बाजी मारी। खेलों में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर बेटी की माताओं पूनम कुमारी, वंदना कुमारी और अपूर्वा को सम्मानित किया गया।